19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Tamil Nadu / Chennai / तमिलनाडु के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल परिसीमन पर प्रधानमंत्री से मिलेगा: स्टालिन

तमिलनाडु के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल परिसीमन पर प्रधानमंत्री से मिलेगा: स्टालिन

MK Stalin
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 24 Mar 2025, 7:16 PM IST

MK Stalin

चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में सोमवार को कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वे तमिलनाडु से संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले दलों के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बारे में निर्णय कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा में इस बारे में बताया कि सदन में एक प्रस्ताव पारित किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में लोक कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए किसी को भी दंडित न किया जाए।

भारत में पहली बार तमिलनाडु विधानसभा में निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तर्ज पर उत्तरी राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किया जा रहा है, उसी तर्ज पर तमिलनाडु में भी इसे लागू किया जाना चाहिए। तमिलनाडु में किए जा रहे निर्वाचन क्षेत्र परिसमीन के लिए वे लोगों को जागरूक करेंगे क्योंकि इसका राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण को सफलतापूर्वक लागू किया है, उन्हें दंडित नहीं किया जाना चाहिए।

अन्नाद्रमुक को धन्यवाद

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता की ओर से मैं तमिलनाडु की उन पार्टियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इसका समर्थन किया और उन पार्टियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी को संसद में वादा करना चाहिए कि वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन को 2026 से अगले 30 वर्षों के लिए बढ़ाया जाना चाहिए। संविधान में एक सुसंगत संशोधन संसद में पारित किया जाना चाहिए।

लड़ेगा और जीतेगा तमिलनाडु
उन्होंने तमिलनाडु लड़ेगा, तमिलनाडु जीतेगा के नारे को अगले स्तर तक ले जाते हुए कहा कि हम अपने अधिकारों को बहाल करने और एक निष्पक्ष निर्वाचन क्षेत्र की पुनर्परिभाषा प्राप्त करने के लिए तमिलनाडु से संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले दलों के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए ले जा रहे हैं।