विधायकों की टीम में सैदापेट विधायक एम. सुब्रमण्यिम, माधावरम विधायक एस. सुदर्शनम, विधायक शेखर बाबू और शोलिंगनल्लूर विधायक एस. अरविंद रमेश समेत अन्य सदस्य शामिल थे। उल्लेखनीय है कि केरल विधानसभा में सीएए और एनआरसी के खिलाफ पारित हुए प्रस्ताव का डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि देश की जनता देश के संविधान की रक्षा चाहती है। ऐसे में देश के सभी राज्यों के विधानसभा में सीएए के खिलाफ प्रास्ताव पारित करना चाहिए।