उन्होंने कहा पिछले तीन दशकों से तमिलनाडु में रह रहे श्रीलंकाई शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता क्यों नहीं दी गई? शाह ने कहा था कि लाखों श्रीलंकाई तमिलों को नागरिकता दी गई है। वास्तविकता यह है कि श्रीलंका में रहने वाले तमिलों को नागरिकता दी गई थी, लेकिन हम चाहते हैं तमिलनाडु में रह रहे श्रीलंकाई शरणार्थियों को नागरिकता मिले। उन्होंने कहा बुधवार को डीएमके अपनी सहयोगी पार्टियों से मुलाकात कर अपने अगले कदम पर चर्चा करेगी।