2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटीएम में फिट कर दी डिवाइस व कैमरा

गनीमत रही कि एक चौकन्ने उपभोक्ता को शक हुआ और उसने पुलिस को जानकारी दी,पुलिस ने एटीएम से स्कीमर डिवाइस व कैमरा निकाल कर जब्त कर लिया...

2 min read
Google source verification
Fitted device and camera at ATM

कोयम्बत्तूर .एटीएम से नकदी निकालते वक्त सावधान रहें । क्योंकि करीब चार माह के अंतराल के बादएक बार फिर से एटीएम में छेड़छाड़ कर नकदी निकालने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। रामनाथपुरम इलाके में राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम में गिरोह ने स्कींमर व कैमरा फिट कर दिया था। गनीमत रही कि एक चौकन्ने उपभोक्ता को शक हुआ और उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एटीएम से स्कीमर डिवाइस व कैमरा निकाल कर जब्त कर लिया। अपराधियों की नित नई कारगुजारियों से पुलिस भी अचंभित है।

उपभोक्ता जैसे ही अपना एटीएम कार्ड मशीन में स्वाइप करता स्कीमर डिवाइस उसकी कॉपी कर लेता है। इसके बाद जरूरत होती है विशेष पिन नम्बर की जैसे ही वह पिन नम्बर फीड करता। वह नम्बर भी कैमरे में कैद हो जाता।...
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटीएम को ठीक कर लिया गया है।इसमें लगे सीसीटीवी की फुटेज में दो लोग स्कीमर व कैमरा फिट करते नजर आरहे हैं।यह एटीएम ऐसी जगह पर लगा है जहां लोगों की आवाजाही कम है। इसी का फायदा उठा कर वे अपने उपकरण लगाने में सफल रहे। विशेषज्ञों के अनुसार अगर कोई उपभोक्ता जैसे ही अपना एटीएम कार्ड मशीन में स्वाइप करता स्कीमर डिवाइस उसकी कॉपी कर लेता है। इसके बाद जरूरत होती है विशेष पिन नम्बर की जैसे ही वह पिन नम्बर फीड करता। वह नम्बर भी कैमरे में कैद हो जाता। इसके बाद गिरोह कार्ड का क्लोन तैयार कर आराम से एटीएम से राशिनिकाल सकता है। गनीमत रही कि इसका खुलासा समय रहते हो गया। एक शख्स जब नकदी निकालने के लिए पहुंचा तो उसे एटीएम में लगा दूसरा कैमरा नजर आ गया। बैंक के कैमरे के अलावा दूसरा कैमरा देख कर वह चौंका। उसने गहनता से जब एटीएम मशीन को देखा तो उसे डिवाइस भी नजर आ गई। वह एटीएम से बाहर आया व पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। अधिकारी एटीएम में पहुंचे तो वे भी चौंक गए। करीब चार माह पहले ही एक गिरोह ने तो साई बाबा कॉलोनी जैसे व्यस्त इलाके में एटीएम में डिवाइस व कैमरा फिट कर दिया था। इसके पकड़े जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी।उसका मानना है कि यह किसी शातिर गिरोह का कारनामा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही हम अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने एक बार फिर बैंक प्रबंधन से कहा हो कि कम से कम दूर दराज के इलाकों में लगे एटीएम पर तो चौकीदार तैनात करें। उपभोक्ता भी अतिरिक्त सतर्कता बरतें।