
घटनाक्रम से पुलिस प्रशासन सकते में है।करीब एक पखवाड़े पहले भी एक शख्स ने तिरुपुर में ही पुलिस थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था
कोयम्बत्तूर. पडोसी जिले तिरुपुर के पाल्लडम पुलिस थाने में एक शख्स ने खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पुलिस थाने में हुए घटनाक्रम से पुलिस प्रशासन सकते में है।करीब एक पखवाड़े पहले भी एक शख्स ने तिरुपुर में ही पुलिस थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। सूत्रों के अनुसार पाल्लडम निवासी भुवनेश्वरी ने पारिवारिक विवाद के चलते महिला पुलिस थाने में पति अशोक कुमार(40) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। थाना इंचार्ज ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। अशोक घर से चलते समय ही एक बोतल में केरोसिन ले कर निकला था।
ह घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि पुलिसकर्मी उसे रोक भी नहीं सके। उन्होंने तत्काल आग बुझाई व अशोक को लेकर सरकारी अस्पताल ले गए
बोतल उसने कपड़ों में छुपा रखी थी। थाने में पूछताछ शुरु होने पर बोतल निकाली और खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। यह घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि पुलिसकर्मी उसे रोक भी नहीं सके। उन्होंने तत्काल आग बुझाई व अशोक को लेकर सरकारी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़े पहले ही सूदखोर से परेशान युवक सूर्यकुमार के कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं कि तो उसने तिरुपुर पुलिस थाने के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी।सूर्य थाने के सामने पहुंचा। उसके हाथ में केरोसिन से भरी केन थी। वह चिल्लाता हुआ वहां पहुंचा और अपनेशरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया। यह देखकर लोगों ने उसे खुद को आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। भाग कर पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए और सूर्यकुमार को थाने ले आए।
Published on:
18 Apr 2018, 12:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.