पश्चिमी घाट के घने जंगल, चाय के बागानों, झरनों, नदी-नालों की छटा वाला यह ट्रेक फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद है। शाहरुख खान द्वारा अभिनीत हिंदी फिल्म दिल से का प्रसिद्ध गीत छैयां -छैयां सहित कमल हासन-श्रीदेवी अभिनीत सदमा फिल्म के क्लाईमैक्स का फिल्मांकन भी इसी ट्रेन पर हुआ था।