25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेलूर में चार्जिंग के दौरान नई इलेक्ट्रिक बाइक में हुआ धमाका, पिता और बेटी की मौत

शुक्रवार की रात वह इसे चार्ज करने के लिए अपने घर के अंदर ले आया। चार्ज करने के दौरान बाइक में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 26 Mar 2022, 4:54 PM IST

Man, daughter die in Tamil Nadu as their e-bike bursts in flames

Man, daughter die in Tamil Nadu as their e-bike bursts in flames

वेलूर.

वेलूर में चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बाइक में धमाका हो गया। इस हदासे में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई। 49 वर्षीय मृतक दुरै वर्मा और उनकी बेटी 13 साल की बेटी मोहना प्रीती वेलूर के बगल में अल्लापुरम सीवीसीरिया के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, दुरै वर्मा ने हाल ही में इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी। शुक्रवार की रात वह इसे चार्ज करने के लिए अपने घर के अंदर ले आया। चार्ज करने के दौरान बाइक में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई। यह हादसा इतना भयावह था कि वह अपने कमरे से भी नहीं निकल पाए। वहीं, उनके घर में जहरीला धुआं फैल गया। वर्मा और उनकी बेटी आग से बचने के लिए वॉशरूम में छिप गए। हालांकि, आग के धुएं से उन दोनों का दम घुट गया, जिस वजह से उन दोनों की मौत हो गई। पिता पुत्री के शव को पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, जब वर्मा के पड़ोसियों ने उनके घर पर आग लगती हुई देखी तो उन्होंने पुलिस और आग व बचाव अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और बचावकर्मी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया और बचावकर्मी घर में दाखिल हुए, तब तक वर्मा और उनकी बेटी की मौत हो चुकी थ, जिसके बाद पिता पुत्री के शव को पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आस पड़ोस के लोग इस घटना से घबराए हुए हैं, क्योंकि कई लोगों के पास ई-स्कूटर है। लोगों को जिज्ञासा इस बात की है कि आखिर ई-स्कूटर में विस्फोट किस कारण से हुआ। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही ई-स्कूटर में धमाका और आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।