चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के अधिकतर स्थानों और रायलसीमा में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। दो दिनों तक चेन्नई और तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई के आस-पास के जिलों में अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इन जिलों में चेंगलपेट, पूंदमल्ली, मदुरावायल, तिरुकलगुनराम, तिरुपोरुर, अंबत्तूर, वंडलूर, चेय्यूर, कुण्ड्रात्तूर, मदुरांकटम और उथिरामेरुर शामिल हैं।