नरेंद्र जैन खाने की महत्ता पर भी जोर देते हैं। वे शादी ब्याह में खाने को बर्बाद होने से बचाते हैं। इसके साथ ही वे राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु, लायंस क्लब और मद्रास मेडिकल रिलीफ सोसाइटी से जुड़े हैं। बाढ़ और सुनामी या फिर अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय वे बढ़चढ़कर भाग लेते हैं और तन, मन, धन से लोगों की मदद करते हैं।