-अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
चेन्नई. राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में एक बार फिर से पूर्ण लॉकडाउन करने की किसी प्रकार की योजना नही बनाई जा रही है। साथ ही उन्होंने उन रिपोर्ट, जिसमें ऐसा बताया जा रहा था कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक बार फिर से पूर्ण लॉकडाउन करने की योजना बना रही है, को गलत बताते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। एक बार फिर से लॉकडाउन की योजना को लेकर मेरे नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए संदेश को मैने भी देखा है। लेकिन सरकार ने इस प्रकार की कोई भी घोषणा ही नहीं की है। इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।