पायलट ने तुरंत चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क किया और आपात स्थिति के बारे में बताया, जिसके बाद एक मेडिकल टीम को तैयार रखा गया। हवाईअड्डे पर विमान के उतरने के तुरंत बाद डॉक्टरों ने विमान के अंदर जाकर यात्री की जांच की, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एयरपोर्ट पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिवार के सदस्यों को मौत की सूचना दे दी गई है।