तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन ने कहा आगामी 6 और 7 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में वे राज्य के किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर चर्चा करेंगी। यहां संवाददाताओं से वार्ता में उन्होंने कहा सूखे से पीडि़त किसानों की परेशानियों को देखते हुए इस मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्य सरकार को युद्धस्तर पर काम करने के साथ ही किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द से जल्द एक कमेटी का गठन भी करना चाहिए।