4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु में PM Modi के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को मिलेगी 2 ग्राम सोने की अंगूठी

- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मनेगा जश्न  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 16 Sep 2022, 1:44 PM IST

तमिलनाडु में PM Modi के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को मिलेगी 2 ग्राम सोने की अंगूठी

तमिलनाडु में PM Modi के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को मिलेगी 2 ग्राम सोने की अंगूठी

चेन्नई.

17 सितम्बर कल शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में पीएम मोदी के जन्मदिन को स्पेशल बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने का फैसला लिया है। दरअसल, तमिलनाडु भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन जन्म लेने वाले बच्चों के उपहार में सोने की अंगूठी देने का ऐलान किया है।

इस मौके पर अन्य योजनाओं में 720 किलो मछली बांटना भी शामिल है। मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा, हमनें चेन्नई स्थित सरकारी आरएसआरएम हॉस्पिटल को चुना है जहां पीएम के जन्मदिन पर पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी। अंगूठी बांटने के कार्यक्रम में आने वाले खर्च को लेकर मुरुगन से सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हर एक अंगूठी करीब 2 ग्राम सोने की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपए के आसपास हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह मुफ्त में दी जाने वाली रेवड़ी नहीं है। बल्कि, हम इसके जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा होने वालों का स्वागत करना चाहते हैं।

15 से 20 बच्चों को मिलेगी अंगूठी
कहा जा रहा कि इस अस्पताल में 17 सितम्बर को 15 से 20 बच्चों का जन्म हो सकता है, जिन्हे उपहार में अंगूठी मिलेगी। बीजेपी नेताओं का कहना है कि वो अंगूठी देकर बच्चों का स्वागत करना चाहते है, ये कोई लालच देना नहीं हुआ।

इसी के साथ दक्षिण राज्य पीएम मोदी के जन्मदिन पर मछली बांटने वाली है, जबकि पीएम शाकाहारी हैं। नेताओं का कहना था कि मछली इसलिए बांटी जा रही है, ताकि मछली की खपत को प्रोत्साहित किया जा सके। जन्मदिन पर 720 किलों मछली बांटी जाएगी। क्योंकि पीएम मोदी 72 साल के होने वाले है।