फिलहाल, डीएमके 21 निगमों, निगमों के 77 वार्ड, नगरपालिका के 307 वार्ड और शहरी पंचायत के 1449 वार्ड में आगे चल रही है। इसके अलावा राज्य में सत्तारूढ़ दल चेन्नई में 50 वार्डों पर आगे हैं। जबकि, ्रएआईएडीएमके ने निगमों में 9 वार्ड, नगपालिका में 90 वार्ड, शहरी पंचायत में 385 वार्डों में बढ़त बना रखी है। 19 फरवरी को हुए चुनाव में 60.70 फीसदी मतदान हुआ था। खास बात है कि राज्य में निकाय चुनाव करीब एक दशक के बाद हुए हैं।