हिस्ट्रीशीटर का शव मिला, हत्या की आशंका
चेन्नई. मदुरावायल के मछली मार्केट के निकट बुधवार रात शव मिला। राहगीरों ने सडक़ किनारे शव देखकर पुलिस को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद जांच पड़ताल में पता चला कि वह हिस्ट्रीशीटर मणिकंडा उर्फ पुरामणि (२९) है। पुलिस ने बताया कि मणिकंडा पर चेन स्नैचिंग, चोरी और कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस को संदेह है उसकी हत्या हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई होगी।