2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती ट्रेन में छह साल की बच्ची से छेडछाड़, टीटीई गिरफ्तार

राज्य की विभिन्न जेलों में काट रहे हैं सजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 4 Jun 2018, 9:07 PM IST

TTE arrested in girl molestation in cheran express

TTE arrested in girl molestation in cheran express


चेन्नई. कोयम्बत्तूर से चेन्नई के बीच चलने वाली चेरन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में छह साल की बच्ची से छेडछाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जीआरपी ने ट्रेन के टीटीई २५ वर्षीय अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। मामला सोमवार अलसुबह जोलारपेट के निकट हुआ।
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने टीटीई की जमकर पिटाई कर जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंबत्तूर के रहने वाला मोहन (बदला हुआ नाम) दो दिन पहले सपरिवार अपने रिश्तेदारों के साथ कोयम्बत्तूर गया था। रविवार को वह परिवार के साथ चेरन एक्सपे्रस से चेन्नई आ रहा था। वे स्लीपर क्लास में सफर कर रहे थे। देर रात टीटीई वहां आया और मोहन की छह साल की पुत्री के साथ छेडछाड़ करने लगा। जब बच्ची ने शोर मचाया तो मोहन और आसपास के लोग जग गए। उन्होंने पहले तो टीटीई को जमकर पीटा और फिर उसे जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

राज्य की विभिन्न जेलों में काट रहे हैं सजा
67 कैदियों को रिहा करने के आदेश
चेन्नई. राज्य सरकार ने सोमवार को उम्रकैद की सजा काट रहे 67 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार दस साल से अधिक जेल की सजा काटने वाले कैदियों को समय से पहले रिहा किया जाएगा। मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने गत दिसम्बर में एआईएडीएमके संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न एमजी रामचंद्रन के जन्म-शताब्दी समारोह के मौके पर इसकी घोषणा की थी।
यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत राज्यपाल को प्राप्त शक्तियों और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार ने 67 कैदियों को समय पूर्व रिहा किए जाने का आदेश जारी किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की ओर से उठाए गए कदमों का अनुसरण करते हुए राज्य सरकार ने पहले चरण में 25 फरवरी 2018 तक 10 साल की सजा पूरी करने वाले 67 कैदियों को रिहा किए जाने का निर्णय लिया है।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु