11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15-१८ आयु वर्ग के बच्चों के लिए 3 जनवरी से शुरू होगी वैक्सीनेशन: सुब्रमण्यण

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यण ने रविवार को कहा कि 15 से १८ आयु वर्ग के बच्चों के लिए 3 जनवरी से वैक्शीनेशन

2 min read
Google source verification
15-१८ आयु वर्ग के बच्चों के लिए 3 जनवरी से शुरू होगी वैक्सीनेशन: सुब्रमण्यण

15-१८ आयु वर्ग के बच्चों के लिए 3 जनवरी से शुरू होगी वैक्सीनेशन: सुब्रमण्यण


चेन्नई. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यण ने रविवार को कहा कि 15 से १८ आयु वर्ग के बच्चों के लिए 3 जनवरी से वैक्शीनेशन शुरू होगी। राज्य भर में 33 लाख बच्चे वैक्सीन लेने के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग बूस्टर खुराक के लिए पात्र हैं और राज्य भर में 10 जनवरी से ऐसे लोगों को बूस्टर दी जाएगी।

इससे पहले सुब्रमण्यण ने गिंडी में 16वें मेगा कैंप का उद्घाटन कर कहा कि अब तक 8.१४ करोड़ वैक्सीन डोज दिया गया है। वर्तमान में कुल आबादी के 84.८७ प्रतिशत लोगों को पहली खुराक और 55.८५ प्रतिशत लोगों को दोनों खुराक दी गई है। गर्भवती महिलाओं को टीका देने के मामले में देश भर में तमिलनाडु का पहला रैंक हैं।

उन्होंने कहा कि 16वें मेगा कैंप के तहत 80 लाख वैक्सीन का डोज रखा गया है और राज्य की जनता से आग्रह है कि मेगा कैंप का उपयोग कर वैक्सीन लेवें। मेगा कैंप में 20 लाख से अधिक लोगों को पहली और दूसरी डोज देने की योजना बनाई गई है। राज्य में ओमिक्रॉन के मामलों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य भर में 34 लोगों को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है और उनमें से 12 स्वस्थ हो चुके हैं और बचे हुए 22 लोगों का अभी भी इलाज जारी है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विदेश से आने वालों के लिए 7 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य किया गया है।

राज्य में ओमिक्रॉन के मामलों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य भर में 34 लोगों को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है और उनमें से 12 स्वस्थ हो चुके हैं और बचे हुए 22 लोगों का अभी भी इलाज जारी है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विदेश से आने वालों के लिए 7 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य किया गया है।