चार घंटे चला ऑपरेशन
योगेश का ऑपरेशन करीब तीन से चार घंटे तक चला। इस दौरान डॉक्टरों को बोरी सिलने वाला सूजा, कील, ब्लेड, आरी टुकड़े, चमड़े के बेल्ट के टुकड़े, पेन सहित 33 चीजें पेट से निकलीं। डॉ एमपीएस खरे ने बताया कि उन्होंने अपनी इतनी लंबी प्रैक्टिस में यह पहला ऑपरेशन किया है, जो काफी आश्चर्यजनक और कठिनाइयों से भरा था। मरीज अब स्वस्थ है।