कोरोना काल में बदल गई व्यवस्था
सरकारी स्कूलों में बच्चों की यूनिफार्म के लिए पालकों को नगद राशि का वितरण किया जाता था। ऐसे में कई विद्यार्थियों को पूरी राशि नहीं मिल पाती थी। इसके बाद शासन ने स्कूलों में पालक शिक्षक संघ के मध्यम से मेला आयोजित कर ड्रेस देने का निर्णय लिया था, लेकिन इसमें समस्याएं आईं। इसके बाद अब बच्चों को स्कूल से सिली हुई यूनिफार्म दी जाने की व्यवस्था की गई, जो कि दो साल पहले दी गई थी, इसके बाद से विद्यार्थियों को यूनिफार्म का इंतजार था, जो अब पूरा हो गया है।