11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फरिश्ता बन कर नील गाय के बच्चे को बचाया, कुत्तों ने कर दिया था हमला

नौगांव से लगे स्टेट हाइवे महोबा रोड का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Neeraj Soni

•

Updated: 9 Sep 2018, 12:48 PM IST

An angel saved Neils cows child

An angel saved Neils cows child

मुरसलीम खान
छतरपुर। नौगाव से लगे स्टेट हाइवे महोबा रोड पर एक छोटा बेजुवान आवारा डॉगियों का शिकार बनने वाला ही था की एक युवक फरिश्ता बन कर वहां पहुंच गया। उसने न केवल नील गाय के बच्चों को बचाया बल्कि उसे रात में अपने घर ले गए। इस दौरान उसने अपने बच्चों की तरह नील गाय के बच्चे की देखभाल की। नील गाय का बच्चा डॉगियों का शिकार होने से बच गया। सुबह युवक द्वारा इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वन विभाग की टीम ने नील गाय के बच्चे को देखा। कहा कि वन विभाग या तो उसे अपनी देखरेख में रखेगी या फिर जहां नील गाय का ज्यादा झुंड मिलेगा वहां इस बच्चे को छोड़ा जाएगा।
जी हां यह मामला नौगांव के योगेंद्र योगी के साथ हुआ। दरअसल वह अपनी कार से ग्राम लुगासी में स्थित मजार से नौगांव आ रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने देखा कि एक नील गाय का मासूम छोटा बच्चा डॉगियों से घिरा है। डॉगी उसे अपना निवाला बनाना चाहते थे। तभी योगेंद्र योगी वहां फरिश्ते की तरह पहुंचे। इस दौरान नील गाय का बच्चा डॉगियों का शिकार बनने वाला ही था कि योगेंद्र ने वहां रुककर डॉगियों को भगाया और उसे अपने साथ घर ले आए। सुबह होते ही उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। उनको लगा की यह हिरण का बच्चा है। इसको लेकर वह खासे पशोपेश में रहे। लेकिन जब वन विभाग ने जांच की तो वह नील गाय का बच्चा निकला। वन विभाग की टीम ने बच्चे को स्वस्थ्य पाया।
दो जानवरो के बीच दिखा प्यार
जहा नीलगाय के बच्चे के जान के दुश्मन बने हुए थे। वहीं योगेंद्र योगी के घर पर पालतू डॉगी भी योगी की तरह दरिया दिली दिखा रहा था। वह भी उस नील गाय के बच्चे से प्यार करते नजर आया। यह नजारा देख लोग अचंभित रह गए। लोग भी नीच के बच्चे को दुलार करते नजर आए। घर के बच्चे भी नीलगाय के बच्चे के साथ खेलते नजर आए अब वन विभाग उसे या तो अपनी देख रेख में रखेगा या जहां नीलगाय का ज्यादा झुंड मिलेगा वहां उसे छोड़ा जाएगा। फिलहाल नील गाय का बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है।