10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, स्टेडियम में लगे अटल बिहारी अमर रहे के जयकारे

नवीन कृषि उपज मंडी का नाम अटल विहारी के नाम से रखा जाएगा- मणिकांत चौरसिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Rafi Ahamad Siddiqui

•

Updated: 21 Aug 2018, 12:21 PM IST

Atal Bihari Vajpayee tribute

Atal Bihari Vajpayee tribute

नौगांव । नगर में स्थित यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरे नगर की ओर से सर्वदलीय, सर्व समाज एवं युवाओ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के सभी उपस्थित नागरिकों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बीते लम्हो का उध्बोधन एवं उनकी कविताओं का वाचन किया गया। शाम को सभी ने एकत्रित होकर स्टेडियम में नारे लगा कर कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
भारत रत्न, कवि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पिछले दिनों हुए निधन के बाद नगर के यादवेन्द्र सिंह स्टेडियम में युवाओं के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सभी राजनैतिक दलों, व्यापारी, उद्योगपति, अधिकारी, अधिवक्ता, छात्र-छात्राओं सहित सभी वर्ग एवं समाज के लोगों ने उपस्थित होकर अजातशत्रु कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के दौरान संघ के दयाराम मिश्रा ने कहा राजधर्म के कई मापदंड स्थापित किए वह सबसे पहले इंसान को इंसान मानते थे। आज व्यक्ति को इंसान न मान कर पार्टी विशेष से देखा जाता हैं। हम सब को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। वरिष्ठ नेता राजेंद्र दीक्षित ने बताया वाजपेयी का जीवन हमेशा संघर्षपूर्ण रहा। हमेशा हास परिहास की कभी किसी की निंदा नहीं की। कई बार उनका सानिध्य भी प्राप्त हुआ। उनके इरादे हमेशा अटल रहते थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रीतम सिंह यादव ने कहा ऐसे जननायक का जाना हमारे लिए अपूर्ण क्षति है। नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा जल्द ही नगर के चौराहे पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी एवं चौराहे का नाम भी अटल जी के नाम पर रखा जाएगा। कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए कहा नव निर्मित नवीन कृषि उपज मंडी का नाम अटल बिहारी कृषि उपज मंडी के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही बिलहरी में निर्मित मंडी की रोड का नाम अटल मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा मंडी प्रांगण में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एक विशाल सभागार बनाया जाएगा। जो नगर के लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। नगर के समाजसेवी शिक्षक सनातन रावत ने नम आंखों ने श्रद्धांजलि स्वरूप अटल जी कविता का वाचन किया एवं इंजीनियरिंग के छात्र आलोक चतुर्वेदी ने कवि अटल को अपनी लिखित कविता से श्रद्धांजलि दी।
शाम ढलते ही सभी ने एक साथ मोमबत्ती जलाकर स्टेडियम में नारे लगाकर कैंडिल मार्च निकाल कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें दयाराम मिश्रा, राजेन्द्र दीक्षित, अभिलाषा शिवहरे, मणिकांत चौरसिया, संतोष गंगेले, गजेन्द्र सोनकिया, रविशंकर द्विवेदी, रूपकिशोर पाठक, दीपक दीक्षित, सूरज देव मिश्रा, धीरेन्द्र गौर, अरविंद यादव, महेश मातौल, मो. अकील, प्रीतम सिंह यादव, सनातन रावत, विष्णु स्वरूप नायक, चिरंजीलाल निरंजन, अरुण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।