देशभर से बागेश्वर धाम बालाजी के दरबार में आनेवाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, श्रद्धालु यहां बागेश्वर बालाजी के दर्शन करने के साथ ही बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने के लिए भी पहुंचते हैं, ऐसे में यहां लोगों के ठहरने के लिए भी कई सुविधाएं हो गई है, कई लोगों ने तो पैसा कमाने के चक्कर में अपने घर में बने कमरों को भी किराये पर देना शुरू कर दिया है, चूंकि यहां हर दिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं और सैंकड़ों की संख्या में लोग यहां रूकते हैं इस कारण किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बने, इस कारण होम स्टे संचालकों को आदेश दिया है कि सबसे पहले वे अपना पुलिस वेरिफिकेशन करवा लें, इसी के साथ जो लोग उनके यहां आते हैं, उनके पहचान से संबंधित डॉक्युमेंट लेकर उनकी पूरी जानकरी लेकर ही उन्हें अपने यहां रूकने दें। इस आदेश को जो नहीं मानेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।