
Chhatarpur
नौगांव। जिला पंचायत सदस्य के पति व भाजपा के खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष पाराशर द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की यह घटना तीन दिन पहले की है। आरोपी गाड़ी चालक के साथ युवती को भाजपा के बिजावर विधायक एवं नौगांव निवासी पुष्पेंद्रनाथ पाठक के फार्म हाऊस के पास ले गया और उसने पिस्टल की नोंक पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को पीडि़ता परिजनों के साथ थाने पहुंची। शिकायती आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी व गाड़ी के चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी २२ वर्षीय युवती अपनी दो बहनों के साथ नौगांव में एक किराए के कमरे में रह कर बीए की पढ़ाई कर रही है। बीती २४ फरवरी को युवती की दो बहनें गांव गई हुईं थी तभी रात में गांव का ही रहने वाला रिश्ते का चाचा संतोष राजौरिया (पाराशर) ने युवती को फोन लगाकर कहा कि तुम्हारे पापा तुम्हे बुला रहे हैं और मैं गांव जा रहा हूं, मेरे साथ चलो। इसके बाद संतोष फोर्चूनर गाड़ी लेकर युवती के कमरे में पहुंचा। जहां से उसने युवती को गाड़ी में बैठाया। इसके बाद संतोष युवती को गांव की ओर ले जाने लगा। इस दौरान रास्ते में भाजपा के बिजावर विधायक व नौगांव निवासी पुष्पेंद्र नाथ ? पाठक उर्फ गुड्डन पाठक के फार्म हाऊस के खेत के पास गाड़ी खड़ी कर के युवती के साथ संतोष ने पिस्टल की नोंक पर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद संतोष ने युवती को डरा धमका कर कमरे के बाहर छोड़ गया। घटना के वक्त संतोष के साथ फोर्चूनर गाड़ी को चालक दीनदयाल पारासर चला रहा था। इसके बाद २५ फरवरी को पीडि़त युवती की दोनों बहने जब गांव से नौगांव आईं तो उन्होंने अपने माता पिता फोन पर यह सूचना दी कि युवती बार-बार आत्महत्या करने की बात कह रही है। तब पीडि़ता का पिता नौगांव आया और युवती को समझाबुझा कर अपने साथ गांव ले गया। जहां पर युवती की मांग ने उससे आत्महत्या कारण पूछने का प्रयास किया तो पीडि़ता ने अपनी मां और पिता से कहा कि मुझे अपना काम करने दो और आप लोग अपना काम करो। इसके बाद वह कमरे में चली गई और दुपट्टे से फांसी लगाने लगी। तभी पीडि़ता की मां की नजर उस पर पड़ी। तब वह चिल्लाकर दौड़ी और पीडि़ता को फंदा लगाने से रोका। काफी प्रयास करने के बाद युवती ने कहा कि या तो मुझे मरना है या मैं बताता हूं तो मेरे पापा मर जाएंगे। इसके बाद युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को बताई। तब मां ने इसकी सूचना अपने मायके में अपने भाई को दी। गांव पहुंचे पीडि़ता के मामा ने घटना को समझा। इसके बाद मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे परिजन पीडि़ता को लेकर नौगांव थाने पहुंचे। जहां पीडि़ता ने पुलिस को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी विनायक शुक्ल पीडि़ता को मौका मुआयना करने घटना स्थल पहुंचे। वहां से आने के बाद पीडि़ता के शिकायती आवेदन के आधार पर आरोपी संतोष राजौरिया (पाराशर) पिता रामआसरे राजौरिया व सहयोग चालक दीनदयाल पाराशर के खिलाफ धारा ३६६, ३६८, ३७६, ५०६ बी, ३४ आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पीडि़त युवती को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा।
सत्ता के करीब होने से किया रुतबे का इस्तेमाल
दुष्कर्म के मामले में फंसे संतोष पाराशर सत्ताधारी पार्टी के करीबी होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में रुतबेदार नेता माना जाता हैं। ये कई मौकों पर मुख्यमंत्री के साथ नजर आया। ज्यादती के मामले में फंसने के बाद सबसे सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के साथ वाला फोटो वायरल हुआ है।
संतोष पाराशर भाजपा से निष्कासित
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के निर्देश पर भाजपा जिला छतरपुर के अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने संतोष पारासर को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला ने दी है।
मजिस्ट्रेट के सामने डेढ़ घंटे तक दर्ज हुए दुष्कर्म पीडि़त युवती के बयान
नौगांव। जिला पंचायत सदस्य पति व भाजपा के खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष पारशर द्वारा जिस युवती को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया है उस युवती के बयान बुधवार को कोर्ट में दर्ज हुए। व्यवहार न्यायाधीश द्वितीय श्रेणी गौरव चौरसिया के न्यायालय में करीब डेढ़ घंटे तक दुष्कर्म पीडि़ता के बयान दर्ज किए गए।
जानकारी के अनुसार दुष्कर्म पीडि़ता युवती को बुधवार की दोपहर करीब दो बजे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान पीडि़त के १६४ के बयान दर्ज हुए। व्यवहार द्वितीय श्रेणी गौरव चौरसिया ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए। बयान दर्ज कराने का सिलसिला दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मजिस्ट्रेट के सामने पीडि़त युवती के बयान होते रहे। शाम करीब चार बजे पीडि़त युवती कोर्ट से बाहर निकली। इसके बाद वह परिजनों क साथ अपने गांव लौट गई।
पुलिस ने दी आरोपी के घर दबिश
टीआई विनायक शुक्ला ने बताया कि बुधवार की दोपहर पुलिस बल के साथ दुष्कर्म के आरोपी संतोष पारशर व सहयोगी आरोपी दीनदयाल पाराशर के घर पर दबिश दी गई। हालांकि आरोपी घर पर नहीं मिले। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। टीआई का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
1 Mar 2018, 12:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़




