24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीचर ने कोचिंग की कई लड़कियों का बनाया वीडियो, पापी गुरु का मोबाइल देख पुलिस के उड़े होश

टीचर आरिफ मंसूरी को लेकर हुए खुलासे के बाद छतरपुर शहर में है आक्रोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Muneshwar Kumar

•

Updated: 28 Aug 2019, 1:53 PM IST

01_3.png

छतरपुर/ पापी टीचर की करतूत देख छतरपुर जिले में पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। नौंवी और दसवीं के विद्यार्थियों को कोचिंग देने वाले संचालक के मोबाइल से चार एमएमएस मिले हैं। यह टीचर कोचिंग में आने वाली लड़कियों को अपने झांसे में लेकर उनसे आपत्तिजनक वीडियो चैट करता था। फिर उसका एमएमएस बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठता था।

यह मामला शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र का है। जहां आरिफ मंसूरी नाम का युवक कोचिंग चलाता था। कोचिंग के संचालन में उसके साथ तीन युवक और थे। एक वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी टीचर आरिफ मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरिफ ने अपनी कोचिंग की एक लड़की का वीडियो वायरल किया था। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, वैसे ही शहर में माहौल बिगड़ने लगा। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पिछले तीन साल से चला रहा है कोचिंग
आरोपी कोचिंग संचालक पिछले तीन सालों से कोचिंग चला रहा है। आरिफ के साथ उसके तीन दोस्त भी हैं। आरोप है कि यह नाबालिग और मासूम छात्राओं को अपने जाल में फांसकर लंबे समय से उनसे मोबाइल पर वीडियो चैटिंग करके अश्लील एमएमएस बना रहा था। उसके बाद उनक लड़कियों को यह दिखाकर यह पैसा ऐंठता था।

वायरल होने के बाद कार्रवाई
आरोपी के मोबाइल में ही डले एक एमएमएस वायरल हो जाने के बाद पूरा मामला सामने आया। उसके बाद एक परिवार ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जब इस मामले की पड़ताल की तो पता चला कि आरिफ मंसूरी के साथ तीन औऱ युवक इस खेल में शामिल थे, जो छात्राओं को बरगलाकर उन्हें फंसने के बाद एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल करते थे।

एक लड़की को लेकर गया था राजस्थान
इस मामले के खुलासे से पहले यह युवक एक लड़की को लेकर इंदौर होते हुए राजस्थान घूमने चला गया था। इस बीच शिकायत हो जाने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया। कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल से चार छात्राओं के एमएमएस मिले हैं। शिक्षक बनकर छात्राओं को कोचिंग देने वाले आरिफ मंसूरी का कारनामा उजागर होने के बाद शहर के लोगों में आक्रोश है।