11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंगलवार से परीक्षाएं, सोमवार को सैनेटाइज किए गए परीक्षा केंद्र

सुबह 9 बजे से शुरु होगी परीक्षा, कोरोना पॉजिटिव और होम क्वारंटीन छात्रों के लिए अलग से होगी विशेष परीक्षा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Hamid Khan

•

Updated: 9 Jun 2020, 7:10 AM IST

Examinations from tuesday, examination centers sanitized on monday

Examinations from tuesday, examination centers sanitized on monday

छतरपुर . माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा रोकी गई हायर सेकेण्डरी की शेष परीक्षाएं मंगलवार सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। मंगलवार को रसायन शास्त्र तथा भूगोल का पेपर होगा। यह परीक्षा जिले के 70 परीक्षा केन्द्रों पर होने जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि कोविड 19 के गाइड लाइन के अनुसार सभी परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्था की गई है। निर्देशानुसार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों ने सोमवार को अपने विकासखण्ड के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने गौरिहार पहुंचकर कर यहां के परीक्षा केन्द्रों तथा छात्रावास का निरीक्षण किया। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों को सैनेटाइज किया गया।
विशेष परीक्षा भी होगी: सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कोविड 19 से प्रभावित छात्रों एवं दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने की बात कही है। यह परीक्ष उन छात्रों के लिए होगी जो नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित है, यानि रिर्पोट पॉजिटिव आई है। ऐसे छात्र जिनकी रिपोर्ट निगेटिव है पर उनकी क्वारंटीन अवधि पूर्ण नहीं हुई है। वे छात्र जो स्वयं क्वारंटीन है अथवा उनके परिवार का कोई सदस्य पॉजिटिव होने के कारण होम क्वारंटीन या संस्थागत क्वॉरंटीन है। दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) छात्रों को सुरक्षा के कारणों से विशेष परीक्षा में शामिल कराया जाएंगा। इस विशेष परीक्षा में यदि कोई छात्र एक विषय में अनुत्तीर्ण हो जाता है तो ऐसे छात्रों को मण्डल अपनी पूरक परीक्षा में पुन: बैठने का अवसर देगा। कोरोना पॉजिटिव एवं कोरेंटाइन छात्रों को इस विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए स्वयं अथवा परिवार के सदस्य का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट अथवा कोरेंटाइन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
इन विषयों की परीक्षाएं नहीं होंगी: बायोटेक्नालॉजी, शारीरिक शिक्षा एवं नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फ्रे मवर्क अन्तर्गत आईटी, व्यूटी एण्ड वेलनेस, बैंकिंग एण्ड फाइनेशियल सर्विस, इलैक्ट्रिकल्स टेक्नालॉजी, हैल्थ केयर, फिजिकल एज्यूकेशन एण्ड स्पोर्टस, रिटेल, ट्रेवल्स एण्ड टूरिज्म के प्रश्नपत्र नहीं कराने का निर्णय मण्डल ने लिया है।