29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उच्च शिक्षा व स्कूल शिक्षा में मिली जिले को कई उपलब्धियां

विश्वविद्यालय में शुरु हई रिसर्च, संसाधन जुटाए, नए पाठ्यक्रम भी शुरु हुएस्कूल शिक्षा में जिले को मिली आठ सीएम राइज स्कूलों की सौगात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Dharmendra Singh

•

Updated: 25 Dec 2022, 4:34 PM IST

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय

इयर एंडर

छतरपुर. वर्ष 2022 शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार से भरा रहा। उच्च शिक्षा व स्कूल शिक्षा में नए संसाधन मिलने से सुविधाएं बढ़ी। वहीं, विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम, भवन की उपलब्धि से छात्रों के लिए सुविधा व अवसर के रास्ते खुले। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में जिले के आठ विकासखंड में सीएम राइज स्कूल शुरु किए गए हैं। जिसमें से छतरपुर व नौगांव में भवन निर्माण भी शुरु हो गया है।

विश्वविद्यालय में शुरु हुई पीएचडी
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एकेडमिक, स्पोट्र्स सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही संसाधन भी इस साल बढ़े हैं। विश्वविद्यालय ने इस वर्ष पीएचडी रिसर्च शुरु कर दी है। साल की शुरुआत में शोध निदेशकों की नियुक्ति के बाद मई में एंट्रेस एग्जाम व जून में 6 महीने का कोर्स वर्क शुरु हो गया। इसके साथ ही एलएलबी कोर्स के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता मिल गई है। गौरतलब है कि 2015 से बार की मान्यता पेंडिंग थी। विश्वविद्यालय में इस वर्ष एमबीए की डिग्री भी शुरु की गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में योगा, जूडो, मलखंभ पाठ्यक्रम भी शुरु किए गए हैं। यूजीसी से मान्यता के लिए 12-बी का निरीक्षण भी इस वर्ष कराया गया है।

7 करोड़ के भवनों की सौगात
विश्वविद्यालय कैंपस में सवा चार करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन तैयार किया गया है। इस भवन में 21 कमरे बनाए गए हैं। जिसमें करीब 300 छात्र-छात्राओं के बैठने व कैंटीन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 3 करोड़ की लागत से 6 ने हॉल बनाने को मंजूरी मिली है। जिसका बजट भी पीआइयू को शासन से मिल चुका है। विश्वविद्यालय में फॉरेसिक साइंस पाठक्रम शुरु करने के लिए कार्यपरिषद से मंजूरी मिल गई है। पाठ्यक्रम निर्धारण के लिए बैठक भी हो चुकी है। विश्वविद्यालय ने स्थापना के बाद पहली बार इस साल मार्च में दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन भी किया गया।

सीएम राइज स्कूलों से स्कूल शिक्षा में गुणवत्ता का उपहार मिला
सरकारी स्कूल में निजी स्कूल जैसी सुविधाओं सहित उच्च गुणवत्ता की पढ़ाई सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले में सीएम राइज स्कूल शुरु किए गए हैं। अब इन स्कूलों में संसाधन मुहैया कराने की कवायद शुरु हो गई है। इसके तहत छतरपुर के सीएम राइज स्कूल में 40 करोड़ की लागत और नौगांव में 37 करोड़ रुपए की लागत से भवन निर्माण शुरु हो गए हैं। दूसरे चरण में बड़ामलहरा में 32 करोड़ रुपए खर्च कर सीएम राइज स्कूल का भवन तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही बकस्वाहा, चंदला, राजनगर, गौरिहार बिजावर में भवन निर्माण शुरु होगा। फिलहाल विकासखंड मुख्यालयों पर संचालित मॉडल स्कूल भवनों में सीएम राइज स्कूलों का संचालन शुरु हो गया है।