
minor girl case mother alleged lover, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Patrika)
Chhatarpur Minor Girl Case: मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग ने अपनी मां व उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पिता के साथ थाने पहुंची नाबालिग बेटी का आरोप है कि मां ने अपने कथित प्रेमी से उसका दो बार दुष्कर्म कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मां व उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
बमीठा थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग 8वीं कक्षा में पढ़ती है। पिता के साथ बमीठा थाने पहुंची नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसकी मां ने अपने कथित प्रेमी से उसका सौदा किया और दुष्कर्म कराया है। पीड़िता के मुताबिक मां उसे अपने साथ खेत पर ले गई जहां आरोपी पहले से ही मौजूद था, खेत में आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की और इस दौरान मां ने आरोपी का सहयोग किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद वो अपने पिता के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। पिता ने बताया कि बेटी बदहवास हालत में उनके पास आई थी और जब बेटी ने घटना बताई तो वो हैरान रह गए। तुरंत बेटी को साथ लेकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी मां व उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 64(2f), 64(SM), 65(1) और POCSO Act की धारा 5/6 व 16/17 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का ये भी कहना है कि मामले के सभी तथ्य अभी जांच के दायरे में हैं। विवेचना आगे बढ़ने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
Updated on:
11 Sept 2026 05:11 pm
Published on:
11 Sept 2026 05:11 pm
