17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

new year celebration में यहां हुआ दुनिया की कई संस्कृतियों का संगम, थिरके कदम, टकराए जाम

विभिन्न देशों से आए सैलानियों ने फुल मनोरंजन किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Deepak Rai

•

Updated: 1 Jan 2018, 12:05 AM IST

new year celebration latest news

new year celebration latest news

छतरपुर। न्यू ईयर सेलिब्रेशन जिले में अनूठे तरीके से मनाया गया। शहर में जहां यूथ ने अपने स्टाइल में नए साल का स्वागत किया तो वहीं पर्यटन नगरी खजुराहो में सेलिब्रेशन के दौरान दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों का संगम हुआ। विभिन्न देशों से आए सैलानियों ने फुल मनोरंजन किया। इस दौरान डिस्कों में डांस के दौरान थिरकने के साथ ही जाम से जाम लड़ाए गए।
रात 12 बजते ही नए साल के स्वागत में आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। आसमान सतरंगी रोशनी से नहा उठा। युवक थिरकते रहे। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। मोबाइल फोन घनघनाने के साथ ही मैसेज का दौर शुरू हुआ। किसी ने इसके लिए वाट्स एप का सहारा लिया तो किसन ीे अन्य सोशल मीडिया सांधनों का इस्तेमाल कर नया साल विस किया।

पर्यटन नगरी खजुराहो में देश दुनियां से आए सैलानियों में नए साल की खुमारी सिर चढ़कर बोली। होटलों में नए वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टी के दौरान स्पेशल व्यवस्था रही। डिस्कों पर थिरके विदेशी मेहमानों ने स्थानीय संस्कृति के साथ अन्य देशों की संस्कृति का रंग जमाया। 31 दिसंबर की रात की रात लोग अपने तरीके से यादगार बनाने के लिए अपने अंदाज में न्यू ईयर सेलीब्रेशन करते रहे। कुछ होटलों में सिर्फ कपल को ही इंट्री दी गई। कपल ने भी लाइट, साउंड, म्यूजिक और डिस्को के बीच अपनी केमिस्ट्री दिखाई।

इस दौरान कॉकटेल के साथ जमकर जाम छलकाए गए। न्यू ईयर सेलीब्रेशन के दौरान खजुराहो के होटलों में लाइट, म्यूजिक और साउंड के साथ देशी-विदेशी सैलानियों ने जमकर मस्ती की। डिस्कों पर थिरकते कदमों के बीच न्यू ईयर सेलीब्रेशन का अलग ही नजारा देखने को मिला। इस दौरान होटलो ंमें विदेशी मेहमानों ने जमकर नए साल का जश्न मनाया। विभिन्न देशों से आए सैलानियों ने फुल मनोरंजन किया । लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।