
Big News पुलिस कांस्टेबल ने युवती से एक साल किया रेप, अब छोड़ा, अधिकारियों के दर पर न्याय के लिए भटक रही पीडि़ता
मुरसलीम खान,छतरपुर. जहां एक तरफ महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सरकार संजीदा है वहीं पुलिस प्रशासन के ही जवान महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ऐसा ही ताजा मामला उस समय सामने आया जब एक युवती शिकायत लेकर छतरपुर डीआईजी ऑफिस पहुंची। उसने डीआईजी से लिखित में शिकायत की।
युवती ने बताया कि पन्ना जिले में पुलिस आरक्षक के पद पर पदस्थ शैलेंद्र यादव निवासी पन्ना ने वर्दी की धौंस दिखाते हुए उसके साथ करीब एक साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस आरक्षक शैलेंद्र द्वारा मुझे व मेरे परिवार को ये धमकी दी गई कि अगर इसकी शिकायत किसी से की तो मुझे और मेरे परिवार को वह जान से मारवा देगा। इतना ही नहीं वर्दी की धौंस दिखाते हुए शैलेंद्र हमेशा यही कहता था कि वह पुलिस में है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
पीडि़ता ने बताया कि शैलेंद्र आगरा मोहल्ला के उसके मित्र रोहित के किराए के मकान में शैलेंद्र के द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ आनैतिक संबंध बनाए जब मैने शादी के लिए शैलेंद्र से कहा तो वह मुझे शैलेंद्र ने राम मंदिर जनकपुरा रोड ले गया। जहां पर उसने सिंदूर से मेरी मांग भर दी और कहने लगा कि आज से तुम मेरी पत्नी हुई। इसके बाद शैलेंद्र उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। फरवरी 2018 में जब मुझे यह पता चला कि शैलेंद्र की किसी अन्य लड़की के शादी तय हो गई तो मैंने शैलेंद्र से इसका विरोध किया। 28 फरवरी 2018 को कलेक्टर पन्ना व 20 मार्च 2018 पुलिस अधीक्षक पन्ना से इसकी लिखित शिकायत की। जैसे ही शिकायत पता आरक्षक शैलेंद्र को लगी तो वह अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया और मेरे पिता जी के सिर में कट्टा रखकर बोला किय अपनी पुत्री से कह दो कि राजीनामा कर ले नहीं तो तुम लोगों को जान से मार देंगे।
इसके बाद शैलेंद्र शादी ने अपनी शादी रोक दी और मुझसे शादी करने के लिए तैयार हो गया। तब जाकर मेरे अपनी शिकायत वापस ले ली। युवती ने बताया कि बाद में आरक्षक शैलेंद्र फिर से उसी लड़की के साथ शादी करने को तैयार हो गया। इसकी जानकारी जैसे ही लगी तो मैं अपने परिवार के साथ पन्ना एसपी के यहां पूरे दिन शिकायती आवेदन लेकर बैठी रही लेकिन शैलेंद्र के पुलिस में होने के कारण एसपी ने भी मेरी फरियाद नहीं सुनी। जब एसपी के यहां से मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं छतरपुर डीआईजी के यहां न्याय की लगाने की गुहार लगाने के लिए आई हूं।
शादी नहीं हुई तो दे दूंगी जान
युवती ने कहा कि आरक्षक शैलेंद्र पुलिस की वर्दी का धौंस जमाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। मेने कई बार इसका विरोध किया तो शैलेंद्र ने शादी का झांसा भी दिया। अब शैलेंद्र दूसरी शादी कर रहा है। आरक्षक के द्वारा मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। अगर शैलेंद्र से नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। जिसका जिम्मेदार आरक्षक शैलेंद्र उसका पिता व पुलिस प्रशासन होगा।
नहीं मिला न्याय
युवती ने बताया कि आरक्षक शैलेंद्र की ज्यादती की शिकायत उसने पन्ना एसपी से की। रो-रोकर अपनी फरियाद सुनाई लेकिन पुलिस से मुझे कोई न्याय नहीं मिला। आरक्षक मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। वर्दी की धौंस दिखाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब मैंने इसके विरोध में आवाज उठाई तो मेरी आवाज दवा दी गई।
Published on:
22 Jun 2018 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
