12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

heavy rainfall : सड़क मार्ग से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो पहले पढ़ लें यह खबर

बुंदेलखंड अंचल में जोरदार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह आवागमन ठप हो चुका है।

2 min read
Google source verification
Rivers flowed with sharp rains closed roads

Rivers flowed with sharp rains closed roads

छतरपुर . बुंदेलखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बीती रात से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को दोपहर में रिमझिम बारिश तो शाम को बूंदाबांदी होती रही। बारिश से उमस से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस। वहीं बारिश से जिले में कई जगह पुल के ऊपर से पानी बहने से आवागमन ठप हो गया। वहीं रिमझिम व झमाझम बारिश से गलियां व सड़कें जलमग्न हो गईं। इस दौरान मौसम के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान जिले में 34.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
जिले में लंबे से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश से राहत मिली। बीती शाम के समय हल्की बूंदबादी शुरू हुईं। फिर रात में झमाझम बारिश होती रही। इसके बाद सुबह भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इसके बार गुरुवार की दोपहर तक बारिश होती रही। हालांकि बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। वहीं गुरुवार की शाम भी बूंदाबांदी के साथ ही हल्की बारिश का सिलसिला बना रहा। बारिश से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को उमस से राहत मिली।
बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से उड़द, मूंग और सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है। तिल की खेती में भी किसानों का नुकसान हुआ। हालांकि किसान अच्छी बारिश होने की वजह से आने वाली फसल की बोवनी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

छतरपुर में 32.2 एमएम बारिश
पिछले चौबीस घंटे बकस्वाहा सर्वाधिक 93 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बिजावर क्षेत्र में सबसे कम 7 एमएम बारिश हुई। इस दौरान छतरपुर शहर व आसपास के इलाके में ३२.२ एमएम बारिश दर्ज किया गया है। उधर मौसम विज्ञान कें द्र नौगांव के अनुसार फिलहाल दक्षित-पश्चिम मानसून सक्रीय है। अगले दो से तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

चार घंटे तक बंद रहा आवागमन
नौगांव. बुधवार की शाम 5 बजे से गुरुवार की दोपहर 1 बजे तक लगभग नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में जमकर बारिश बारिश हुई। बारिश के कारण नगर के कुलपहाड़ रोड पर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर लगभग 3 बजे तक आवागमन बंद रहा। नगर में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दिया। नगर के सिविल अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नगर के कोठी चौरहा से नगर पालिका वाली रास्ता, डाकखाने वाली रास्ता सहित कई जगहों पर पानी भरने से वहां से गुजरने वालो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के कालीचरण रैकवार ने बताया कि नगर में पिछले 24 घंटे में लगभग चार इंच बारिश हुई। शुरू से अभी तक कुल 26.5 इंच बारिश हो चुकी है। अभी तीन चार दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग