खजुराहो के प्रमुख होटलों जैसे रेडिशन, रामाडा, क्लार्क, चंदेला आदि में लाइव म्यूजिक, गाला डिनर, लिक्विड ड्रिंक्स, डांस कॉम्पटीशन और गिफ्ट प्राइज के साथ विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटकों के लिए खास पैकेज भी ऑफर किए गए हैं, जिसमें शानदार आतिशबाजी और देर रात तक मस्ती भरे कार्यक्रम शामिल होंगे। इस साल कुटने आइलैंड की बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी है, जबकि पन्ना टाइगर रिजर्व भी पर्यटकों से भरा हुआ है। इस के साथ ही, स्थानीय गेस्ट हाउस और होम स्टे में भी पर्यटक ठहरने के लिए पहुंच रहे हैं।