छतरपुर। अपने बेटों को गरीब बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने वाले उपयंत्री को निलंबित किया गया है। उपयंत्री ने अपनी सास के नाम मकान का बिजली बिल का 1 लाख 60 हजार 678 रुपए का भी नगरपालिका की राशि से चुका दिया। इन मामलों का खुलासा होने पर नगरीय प्रशासन आयुक्त एवं विकास ने उपयंत्री को निलंबित कर दिया है। उपयंत्री अशोक दीक्षित एक साल पहले छतरपुर नगरपालिका में पदस्थ थे, उसी कार्यकाल में घालमेल करने के आरोप पर कार्रवाई की गई है।