छत्रसाल चौक पर बांटे मास्क
संगम सेवालय की टीम ने रविवार की सुबह 11 बजे शहर के मुख्य चौक छत्रसाल चौराहे पर बिना मास्क दिखाई देने वाले लोगों को मास्क दिए। उन्हें मास्क पहनने की जरूरत के बारे में बताते हुए उनकी सुरक्षा के प्रति सजग किया। संगम सेवालय के विपिन अवस्थी, अंजू अवस्थी, चरण पादुका संघ के शंकरलाल सोनी, समाजसेवी केएन सोमन, दिल्ला राम अहिरवार, आनंद शर्मा ने युवाओं, बुजुर्गो को मास्क पहनाया और उनसे हमेशा मास्क पहनने की अपील की। इस दौरान कई लोग बाइक, साइकल, कार, ठेला गाड़ी आदि से बगैर मास्क के पाए गए। इनको मास्क का न सिर्फ वितरण किया गया बल्कि समाजसेवियों की टीम ने अपने हाथ से भी मास्क पहनाएं।