MP News: लगातार कई दिनों की बारिश के बाद मंगलवार को छतरपुर की सुबह तेज धूप के साथ हुई, जिसने शहरवासियों को थोड़ी राहत दी, लेकिन यह राहत केवल सतह तक ही सीमित रही। ज़मीनी हकीकत अब भी भीग चुकी खेतों, संकट में डूबी फसलों और बाढ़ की आशंका से डरे ग्रामीणों की है। मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हालांकि मौसम विभाग ने फिर से तेज बारिश की संभावना जताई है, जिसने किसानों और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश(Heavy Rain) की संभावना जताई है।