
आठ दिनों में 37 की मौत, सरकारी रिकार्ड में मात्र पांच, जानें वजह
छिंदवाड़ा/ जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना के आंकड़ों में भ्रामकता फैला रहा हैं। इसकी वजह राज्यस्तरीय और स्थानीय मीडिया बुलेटिन में अंतर आना बताया जाता हैं। छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस से सम्बद्ध जिला अस्पताल और निजी हॉस्पिटल में 21 से 28 मार्च 2021 तक 37 मरीजों की मौत कोरोना उपचार के तहत हुई तथा सभी को कोरोना प्रोटोकाल के तहत निगम अमले ने अंतिम संस्कार भी किया।
लेकिन विभागीय रिकार्ड में मात्र पांच मरीजों को ही कोरोना संक्रमण से मरना माना गया, जबकि उक्त 34 मृतकों की रिपोर्ट के मुताबिक सात को पॉजिटिव तथा 12 को संदिग्ध बताया गया।
वहीं मौत की संख्या को छिपाने के उद्देश्य से अधिकारियों के दबाव में आकर निगम कर्मचारियों ने सूचना देना बंद कर दिया। इस वजह से शेष आंकड़ों में पॉजिटिव और संदिग्ध बता पाना मुश्किल हैं। बता दें कि इसके पहले भी आंकड़ों के खेल को लेकर कई बार विसंगतियां सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद जिम्मेदारों ने गलतियों में सुधार भी किया था।
पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी गफलत -
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से जारी मीडिया बुलेटिन में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में भी गफलत देखने को मिलती हैं। मप्र स्वास्थ्य संचालनालय के राज्यस्तरीय बुलेटिन में 21 से 26 मार्च 2021 तक अपलोड जानकारी में जिले में 184 नए मरीज मिले, जबकि स्थानीय बुलेटिन में 163 की ही जानकारी दी गई।
ऐसे चला मौत का सिलसिला -
तारीख मौत की संख्या कोरोना रिपोर्ट विभागीय रिकार्ड में दर्ज
21 मार्च 01 पॉजिटिव 51
22 मार्च 02 एक पॉजिटिव 51
23 मार्च 04 एक पॉजिटिव 51
24 मार्च 03 दो पॉजिटिव 52
25 मार्च 09 दो पॉजिटिव 53
26 मार्च 05 रिपोर्ट जारी नहीं हुई 54
27 मार्च 10 रिपोर्ट जारी नहीं हुई 54
28 मार्च 03 -- 55
नवीन पॉजिटिव के मामले -
तारीख राज्यस्तरीय बुलेटिन सीएमएचओ का बुलेटिन
21 मार्च 22 23
22 मार्च 34 23
23 मार्च 27 29
24 मार्च 27 34
25 मार्च 39 29
26 मार्च 35 25
इन आंकड़ों पर भी एक नजर -
1. जिले में अन्यत्र क्षेत्रों से पहुंचने वालों की संख्या - 57143
2. कोविड-19 की जांच के लिए भेजे गए सैम्पल - 101959
3. जांच के उपरांत जारी की गई रिपोर्ट संख्या - 101177
4. जारी रिपोर्ट में अब तक सामने आए नेगेटिव रिपोर्ट - 97918
5. जिले में अब तक कुल पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या - 3259
6. जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती एक्टिव मरीजों की संख्या - 288
7. उपचार के बाद स्वस्थ हुए संक्रमितों की संख्या - 2916
Updated on:
29 Mar 2021 10:05 pm
Published on:
29 Mar 2021 10:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
