17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घोषणा पत्र के 64 में 34 वादे पूरे

विधायक ने अमृत मिशन के एक साल पूरे होने पर गिनार्इं निगम की उपलब्धियां
2 min read
Google source verification

•

image

Mantosh Kumar Singh

•

Jun 26, 2016

chhindwara

chhindwara


छिंदवाड़ा. नगर पालिका निगम के महापौर चुनाव में किए गए 64 वादों में 34 वादे पूरे कर दिए गए हैं। शेष वादों को दो साल के अंदर पूरा किया जाएगा। यह बातें शनिवार को विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह ने कही। वे अमृत मिशन के एक साल पूरे होने पर निगम के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। यूआईडीएसएसएमटी के तहत बने सड़कों के पहले फेस का काम पूरा होने वाला है। अब शीघ्र ही दूसरे फेस का काम शुरू होगा। इससे होने वाले सड़क व नालियों की गुणवत्ता की कहीं भी शिकायत हो तो इसकी जानकारी मुझे दी जाए। एेसे सड़कों को तत्काल तोड़वाकर सुधारा जाएगा। यदि इन कार्यों की गुणवत्ता बेहतर नहीं होगी तो इनको कराने का कोई मतलब सिद्ध नहीं होगा। उन्होंने जल्द ही टीवी सिनेटोरियम के सामने बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का टेण्डर निकाले जाने की जानकारी दी। महापौर कांता योगेश सदारंग ने कहा कि निगम में शामिल गांवों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, नालियों के साथ ही स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, पूर्व नपा अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी, आयुक्त एसबी सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके उपरांत सोनपुर में हाउस फॉर आल के तहत बन रहे मकान निर्माण का निरीक्षण किया गया।

2.10 करोड़ की सड़क का भूमिपूजन
संगोष्ठी के पूर्व छितीया बाई बाड़ा सरदार बिल्डिंग के सामने ग्राउण्ड में विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह ने 2.10 करोड़ की सीसी सड़क का भूमि पूजन किया। यह सड़क यूआईडीएसएसएमटी योजना से बनेगी। इसका निर्माण शिवाजी चौक से होकर सहस्त्रबाहु चौक राजपाल चौक, छापाखाना चौक होते हुए छोटी बाजार मेन रोड तक जाएगी।

माचागोरा के लोकापर्ण में आएंगे पीएम!
माचागोरा डैम तैयार हो चुका है। उसके लोकापर्ण की तैयारी चल रही है। विधायक ने कहा कि डैम के लोकापर्ण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

अभी दूर नहीं होगी परेशानी : चंद्रभान सिंह
निगम के अवैध कॉलोनियों में रहने वालों की समस्याओं का फिलहाल समाधान नहीं होगा। मीडियाकर्मियों से बातचीत में विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह ने स्पष्ट किया कि इसके लिए कॉलोनी में मकान लेने वाले भी जिम्मेदार है। अभी पैसों का अभाव है। एेसे में इनकी समस्याएं तत्काल दूर नहीं हो सकती है। एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि निर्धारित मानक से कम पर जमीन के नीचे मिल रही जलावद्र्धन योजना के पाइपलाइन की शिकायत प्रमुख सचिव को पत्र के माध्यम से की गई है।

यह भी कहा वक्ताओं ने
1. निगम को 120 में 120 नंबर मिले हैं। अब भारत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
2. 18036.84 लाख रुपए से सीवरेज सिस्टम निर्माण कार्य सेक्शन हो चुका है।
3. अमृत योजना से निगम में शामिल 24 ग्रामों में पेयजल योजना प्रस्तावित है।
4. मुख्यमंत्री अद्योसंरचना से 1297 लाख में मॉडल सड़क का निर्माण पूर्ण हो चुका।
5. स्वच्छ भारत मिशन (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) के तहत 11 टिपर 65.95 लाख, एक काम्पेक्टर 30.30 लाख व 70 रिक्शा 15.33 लाख रुपए से पूर्ण हो चुके हंै।
6. निगम ने 30 करोड़ रुपए खर्च सड़क, नाली व स्ट्रीट लाइट का कार्य कराया है। इसमें 70 फीसदी काम नए जुड़े क्षेत्रों में हुए हैं।
7. तत्कालीन रेलमंत्री रामविलास पासवान के समय स्वीकृत हुआ था ब्रॉडगेज परियोजना। दो साल में जावड़ेकर ने दिलाया अधिक राशि।