1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6वीं की छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

महेन्द्र साहू इंस्टीट्यूट से ४८ विद्यार्थी चयनित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 3 Jan 2018, 8:02 PM IST

education news

education news

छिंदवाड़ा./पंाढुर्ना. पुलिस विभाग के डायल-100 वाहन के चालक किशोर खोडऩकर की बेटी सुहानी खोडऩकर ने 28 से 31 दिसम्बर तक जबलपुर में हुई इनडोर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है। सुहानी कक्षा 6वीं की छात्रा है। पिछले वर्ष कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुहानी ने कांस्य पदक जीता था। छात्रा ने इस सफलता का श्रेय कराटे मास्टर मनोज बघारे, योगेश निंबालकर एवं परिजन को दिया है।

महेन्द्र साहू इंस्टीट्यूट से ४८ विद्यार्थी चयनित

छिंदवाड़ा. महेन्द्र साहू इंस्टीट्यूट के संचालक महेन्द्र साहू ने दावा किया है कि एमपी पुलिस की लिखित परीक्षा २०१७ में इंस्टीट्यूट से 48-50 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। 2016 में 40 विद्यार्थी चयनित हुए थे। साहू ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में से कई काफी गरीब परिस्थिति में से निकले हैं। उन्होंने प्रियंका बघेल, पूनम पटेलिया, सोनल पटेलिया, पूजा लुन्दे, राहुल साहू, जयप्रकाश बरकड़े, ममता कुमरे समेत सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि इंस्टीट्यूट में एमपीपीएससी, एसआई, एनईटी, पुलिस एवं व्यापमं परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

इग्नू में प्रवेश की तिथि बढ़ी

जुन्नारदेव. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित तिथि 31 दिसम्बर 2017 को बढ़ाकर 31 जनवरी 2018 कर दी गई है। इग्नू अध्ययन केन्द्र शासकीय कॉलेज जुन्नारदेव में विभिन्न विषयों में सत्र जनवरी 2018 के लिए प्रवेश प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी 31 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। शासकीय कॉलेज जुन्नारदेव के इग्नू अध्ययन केन्द्र में ही ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में इग्नू के पाठ्यक्रमों में एससी, एसटी को स्नातक स्तर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएसडब्ल्यू में निशुल्क प्रवेश प्रदान किया जा रहा है। इग्नू समन्वयक प्रो. पीसी दुसाद ने बताया कि इग्नू का बीपीपी पाठ्यक्रम जो कि नगरवासियों की विशेष मांग पर प्रारंभ किया गया था, जिसमें बिना औपचारिक शिक्षा (5वीं, 8वीं) के 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति प्रवेश प्राप्त कर सकता है। इस पाठ्यक्रम को उत्तीर्ण करने के बाद वह सीधे बीए, बीकॉम की स्नातक में प्रवेश प्राप्त कर सकता है।