
हथियार प्रदर्शन करने वाला पहुंचा जेल
अमरवाड़ा . अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बड़ेगांव निवासी अंसार उर्फ इमरान पिता अशरफ खान 27 वर्ष जो कि न केवल थाना अमरवाड़ा क्षेत्र के लिए अपितु जिले के लिए खतरनाक अपराधी बन चुका है। आरोपी के विरुद्ध थाना अमरवाड़ा में अवैध हथियार रखने एवं उनका प्रदर्शन करने तथा जहरीली शराब रखने एवं अवैध गोवंश परिवहन के प्रकरण पंजीबद्ध हैं । साथ ही जिले में अन्य स्थानों में गोवंश अवैध रूप से परिवहन करने एवं अवैध शराब के प्रकरण भी इसके विरुद्ध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है।
जिसकी सूचना ग्राम वासियों ने पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल को दी । ग्रामवासियों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल अंसार उर्फ इमरान से अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग के निर्देश पर एसडीओपी डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक शशि विश्वपकर्मा थाना अमरवाड़ा और चौकी प्रभारी महेंद्र भगत के द्वारा अपराधी अंसार उफऱ् इमरान खान को चौकी थाना के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी भेजा गया जो जिला दंडाधिकारी छिंदवाड़ा के आदेश पर आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया है।
Published on:
16 Mar 2020 10:16 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
