
bus running without paying tax
छिंदवाड़ा/ मोरडोंगरी. टी प्वाइंट के पास पुलिस और आरटीओ विभाग ने कार्रवाई करते हुए 35 वाहनों के चालान काटे।
थाना निरीक्षक अजय मरकाम ने बसों की जांच करते हुए यात्रियों के लिए सुविधाओं को देखा। बसों में अग्निशामक यंत्र की वेलिडिटी के साथ फ स्र्ट एड बॉक्स और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के साथ ही दस्तावेज जांचे। वहीं बिना हेलमेट के दुपहिया चालकों के चालान काटकर हिदायत दी गई। इस दौरान आरटीओ विभाग ने बिना टैक्स भरे परिवहन करते पाए जाने पर एक बस को पुलिस थाना में खड़ा करना दिया। चैकिंग के दौरान वाहन चालकों में हडक़ंप मचा रहा है। पुलिस यातायात के नियम समझाती नजर आई। इधर सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ शाखा जुन्नारदेव ने हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन प्रांगण में कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने बताया कि उनके मुख्य मुद्दे एनपीएस हटाओ, ओपीएस लाओ, रेलवे में 2004 के बाद की भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम में शामिल कराना है।
हिरदागढ़ व आसपास के ग्राम वासियों की सुविधा के लिए पेंचवेली एवं पातालकोट ट्रेन का स्टॉपेज हिरदागढ़ में किए जाने की मांग का भी सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने समर्थन किया । इस दौरान राजीव मिश्रा अध्यक्ष, संजय सिंह सचिव व कार्यकर्ता संजय चौबे संतोष विजवा ,मोहन सिंह ,कपिल जेएस ठाकुर, एनके खातेकर, सुमित मिश्रा ,कमल कुमार ,एसपी यादव ,बृजेश गढ़वाल, दीपक बर्थडे, संजय शर्मा, लालमोहन राय ,दीपक माहोरिया, रूपेश यदुवंशी ,विकास कुमार उपस्थित रहे। तीन दिवसीय हड़ताल का गुरुवार को तीसरा दिन था।
Published on:
13 Jan 2024, 10:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.