28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CCTV: पच्चीस प्रतिशत स्कूल बसों में सीसीटीवी मिले बंद

स्कूल बसों में सीसीटीवी लगे हैं। परिवहन कार्यालय फिटनेस के लिए पहुंचते हैं तब यह चालू हालत में भी होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Baban Rao Pathe

•

Updated: 27 Sep 2022, 3:07 PM IST

School Bus, Action, RTO, MP Police, Katni News

School Bus, Action, RTO, MP Police, Katni News

छिंदवाड़ा. स्कूल बसों में सीसीटीवी लगे हैं। परिवहन कार्यालय फिटनेस के लिए पहुंचते हैं तब यह चालू हालत में भी होते हैं। अभी जारी जांच में 25 प्रतिशत बंद हालत में मिले हैं। अगर यही हालात रहे तब तो तमाम प्रयासों के बाद भी बच्चों की सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती, इसलिए विभाग अब स्कूलों में पहुंचकर जांच कर रहा है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से स्कूल बसों में सीसीटीवी पूर्व से ही लगे हुए हैं। बच्चों के साथ होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पैनिक बटन जैसे यंत्र अभी लगाए जा रहे हैं। ताकि सफर के दौरान होने वाली परेशानी के वक्त उसका उपयोग विद्यार्थी कर सकें, लेकिन जब यह यंत्र बंद होंगे तब इनका इस्तेमाल कर अपनी सुरक्षा के लिए कैसे मदद ले पाएंगे यह सवाल उठ रहा है। बीते कुछ माह से जारी स्कूल वाहनों की जांच के साथ ही वर्तमान में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन विभाग की टीम सघन जांच कर रही है। इसमें सामने आ रहा है कि 25 प्रतिशत बसों में कैमरे बंद है। इसके पीछे की वजह पूछने पर तकनीकी कारण बताकर वाहन मालिक पल्ला झाड़ रहे हैं। इस तरह की स्थिति छोटे स्कूलों के वाहनों में सबसे अधिक देखने को मिल रही है। इन्हें सख्त हिदायत दी जा रही है कि सीसीटीवी चालू हालत में रखें साथ ही कम से कम एक माह की रिकॉर्डिंग को अपने पास डीवीआर में सुरक्षित भी रखें। हाल ही के दिनों में दो स्कूलों के वाहनों में सीसीटीवी भी लगे हुए थे साथ ही वे चालू हालत में भी मिले, किन्तु यहां चालकों का चरित्र सत्यापन नहीं था। सभी ड्राइवरों के वैरीफिकेशन की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन को सौंपते हुए चार दिनों का समय दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

फिटनेस के समय होते हैं चालू
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान का कहना है कि जब फिटनेस लेने के लिए वाहन पहुंचते हैं तब सीसीटीवी चालू हालत में होते हैं। एक ही सिस्टम को अन्य वाहनों में लगाकर फिटनेस लेने की चालाकी वाहन मालिक कर रहे हैं। इसीलिए हमने यह फैसला लिया है कि अब स्कूल पहुंचकर जांच की जाएगी। जिन वाहनों में सीसीटीवी बंद पाए गए हैं, उन्हें समय दिया गया है। निर्धारित समय में चालू नहीं किए गए तो परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।