छिंदवाड़ा/ अखिल भारतीय तारणतरण युवा सभा 10 से 17 मई तक राष्ट्रीयस्तर पर विशेष शिविर का आयोजन कर रही है। ऑनलाइन चलने वाले इस संस्कार शिविर में बच्चे, युवा और बुजुर्ग जैन धर्म की शिक्षा लेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों सहित युवा पीढ़ी में शाकाहार, सदाचार और नैतिक शिक्षा के साथ जैन दर्शन के मुख्य सिद्धांतों का बीजारोपण करना है। पूरे देश में सौ स्थानों पर एक साथ सौ से ज्यादा विद्यार्थी इससे जुड़ सकेंगे। छिंदवाड़ा से भी इस शिविर में धर्मावलंबी भाग ले रहे हैं।
तारण तरण समाज के तरुण जैन ने बताया कि सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक और शाम को सात बजे से 10 बजे तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। दोपहर को तीन से शाम चार बजे तक प्रौढ़ कक्षा लगेंगी।