26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Chhindwara / Cleanliness Survey: रिजल्ट में लेटलतीफी, कचरा पृथक्कीकरण प्रोजेक्ट पर भी लगा ग्रहण

Cleanliness Survey: रिजल्ट में लेटलतीफी, कचरा पृथक्कीकरण प्रोजेक्ट पर भी लगा ग्रहण

Cleanliness Survey: कोरोना के चलते केंद्र ने नहीं की घोषणा: 2021 की गाइडलाइन भी न आने से ठप पड़ीं गतिविधियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

P shanker G

•

Updated: 21 Jun 2020, 5:32 PM IST

CMO gave 50 marks out of 100 in the cleanliness survey itself to Vidisha

CMO gave 50 marks out of 100 in the cleanliness survey itself to Vidisha

छिंदवाड़ा/ कोरोना संक्रमण के चलते केंद्र सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के रिजल्ट घोषित नहीं किए हैं। इसके चलते स्वच्छता की गतिविधियां ठप नजर आने लगी है तो वहीं परासिया रोड स्थित बर्मन के प्लांट में कचरा पृथक्कीकरण जैसे प्रोजेक्ट बंद हो गए हैं। जामुनझिरी कचरा निस्तारण प्लांट में भी कचरा पहाड़ के सौंदर्यीकरण पर ग्रहण लग गया है। निगम अधिकारी कह रहे हंै कि जब तक रिजल्ट के साथ वर्ष 2021 की गाइड लाइन नहीं आएगी, तब तक सामान्य सफाई चलती रहेगी, नवाचार के लिए इंतजार करना होगा।
पिछले साल 2019 में छह मार्च को रिजल्ट घोषित किए गए थे। उसमें छिंदवाड़ा नगर निगम स्वच्छता गतिविधियों से देश में 26 वें स्थान पर आया था। उसके बाद वर्ष 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान निगम द्वारा प्रोत्साहित होकर बर्मन जमीन में डेढ़ करोड़ रुपए की मशीन से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कर खाद और कबाड़ का प्लांट विकसित किया गया। यहीं नहीं, जामुनझिरी में कचरा के पहाड़ में पौधरोपण कर उसे हरा-भरा करने का अभिनव प्रयोग किया गया। इसके अलावा स्वच्छता गतिविधियों में बच्चों की पेंटिंग और दीवार लेखन भी कराए गए। इसके अलावा व्यक्तिगत और सामूहिक शौचालय के ओडीएफ डबल प्लस में भी बेहतर स्थान प्राप्त किया गया। इससे निगम को इस सर्वेक्षण में बेहतर अंक मिलने की उममीद है।
कोरोना संक्रमण के चलते केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने जून में रिजल्ट घोषित करने के संकेत दिए थे। अभी तक रिजल्ट नहीं आ पाया है। निगम कर्मचारी रोज इसका इंतजार कर रहे हैं।

बर्मन प्लांट में एजेंसी ने काम किया बंद
परासिया रोड बर्मन की जमीन पर लगाए गए कचरा पृथक्कीकरण प्लांट में काम जबलपुर की निजी एजेंसी ने बंद कर दिया है। इससे शहर का सारा 64 टन कचरा सीधे जामुनझिरी कचरा निस्तारण स्थल भेजना पड़ रहा है। इस सम्बंध में आयुक्त ने एजेंसी को पहले नोटिस दिया और फिर बर्मन प्लांट दोबारा शुरू करने के लिए बातचीत भी की। इस पर अभी कोई पॉजिटिव रिजल्ट नहीं आया है।

जामुनझिरी पहाड़ के नीचे सूख गए पौधे
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारी में नगर निगम द्वारा जामुनझिरी कचरा पहाड़ में मिट्टी की फिलिंग कर पौधरोपण किया गया था। ऊपर के क्षेत्र में पौधे कुछ हद तक सही रहे, लेकिन पहाड़ी के नीचे के पौधे सूख गए हैं। इसकी देखरेख भी नहीं की जा रही है। इससे यह अभिनव प्रयोग भी विफल हो गया है।

&स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का रिजल्ट अभी तक नहीं आया है, लेकिन निगम द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और निस्तारण किया जा रहा है। जैसे ही 2021 की गाइडलाइन आएगी, नवाचार किए जाएंगे। जहां तक बर्मन प्लांट में कचरा पृथक्कीकरण का सवाल है तो इस पर एजेंसी से बात की जा रही है। जामुनझिरी प्लांट की कमी पर भी ध्यान दिया जाएगा।
-हिमांशु सिंह, आयुक्त नगर निगम