5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा
बंद: नहीं खुले दुकानों के ताले
Play video

बंद: नहीं खुले दुकानों के ताले

कांग्रेस ने किया बंद का आह्वान,बस स्टैण्ड में सभा का आयोजन
Google source verification



छिंदवाड़ा.पेट्रोल-डीजल और गैस के मूल्यों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में सोमवार को सुबह दुकानों के ताले नहीं खुले और बाजार में सन्नाटा छाया रहा। पेट्रोल पंप बंद होने से भी वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बंद का आह्वान कांग्रेस ने किया है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बस स्टैण्ड में धरना-सभा का आयोजन भी किया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों से कार्यकर्ता यहां पहुंचने लगे हैं। दोपहर 12 बजे के बाद पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना,जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगा तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी धरने में सम्मिलित होंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में बीती 16 जून 2017 से प्रतिदिन दाम की नीति से पेट्रोल 13.40 रुपए और डीजल 14.88 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुका है। इससे वाहन चालकों का बजट बिगड़ गया है। इसका असर दूसरे चीजों और सेवाओं पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है। यह भाजपा नीत सरकार की विफलता है।