कलेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में 33 करोड़ 26 लाख 65 हजार रूपये लागत के गोरखपुर अजनी जलाशय, 2 करोड़ 17 लाख 45 हजार रूपये लागत के सांवलाखेड़ा बैराज, 2 करोड़ 14 लाख 30 हजार रूपये लागत के झिरना बैराज, मुख्यमंत्री ग्रामीण नलजल योजना के अंतर्गत 57 लाख 64 हजार रूपये लागत की हलालकला, 51 लाख 4 हजार रूपये लागत की कौआखेड़ा, 48 लाख 53 हजार रूपये लागत की मोहगांव खुर्द और 3 लाख 33 हजार रूपये लागत की मेहलारी बाकोल की नल जल योजना तथा अमरवाड़ा नगर में एक करोड़ 38 लाख 38 हजार रूपये लागत के शॉपिंग कॉम्लेक्स निर्माण, 20 लाख रूपये लागत के विभिन्न वार्डो में सी.सी.रोड निर्माण, 12 लाख 50 हजार रूपये लागत के विभिन्न वार्डो में पेवर्स ब्लॉक और सी.सी.करण कार्य, 16 लाख रूपये लागत के विभिन्न वार्डो में आर.सी.सी. नाली निर्माण और 10 लाख रूपये लागत की विभिन्न वार्डो में रंगमंच एवं टीन शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।