छिंदवाड़ा. शहर को मल जल के निकास की एक नई सुविधा बतौर ट्रॉयल शुरू हो चुकी है। नगर निगम की निगरानी में सीवरेज कंपनी ने शहर भर में 251 किमी सीवर लाइन डाल दी, और नौ हजार से अधिक मेनहोल बना दिए। विगत 22 नवंबर को सीवरेज प्लांट एवं कोलाढाना पंपिंग स्टेशन का ट्रॉयल भी शुरू हो चुका है। इस ट्रॉयल के दौरान शहर के 19 हजार से अधिक घरों के शौचालय, स्नानघर एवं रसोई के जल निकास सीवरेज के प्रापर्टी चेंबर एवं मेनहोल से जोड़े जा चुके हैं।