13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Play video

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जनता को गुमराह करने का आरोप
Google source verification

छिंदवाड़ा . शहर कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस ने बुधवार को गुलाबारा में राय बिल्डिंग के सामने एक सभा की। कांग्रेस द्वारा बनाए गए जोन क्रमांक-५ में हई इस सभा में कांग्रेस नेताओं और महिला नेत्रियों ने केंद्र और राज्य की सरकार पर जनता को गुमराह और परेशान करने का आरोप लगाया।
शाम चार बजे हुई से सभा और प्रदर्शन में घरेलू गैस के साथ डीजल-पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता की हिमायती बनती है, लेकिन महंगाई को बढ़ाते जा रही हे। उन्होंने लोगों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर कांग्रेस से हाथ मिलाने की बात कही। सभा में शहर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, कैलाश पाटनी, आनंद सरेठा सहित अन्य वरिष्ठ और युवा नेता तथा महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतवंत कौर, कामिनी शाह, परी परवार व अन्य महिला नेत्रियां मौजूद रहीं।