30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना टला नहीं है, लोगों को करें सतर्क

जनता अभी लापरवाही बरत रही है। उसे लगातार कोरोना महामारी से सावधान और सतर्क करने की आवश्यकता है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rahul sharma

•

Updated: 19 Jul 2021, 12:31 PM IST

छिन्दवाड़ा/डुंगरिया .जन अभियान परिषद के जुन्नारदेव के विकासखंड समन्वयक बामने की अध्यक्षता में रविवार को रामपुर में कोरोना वालंटियर्स , ग्राम विकास प्रस्फु टन समितियों के सदस्यों , स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई । बैठक में टीकाकरण महा अभियान और अंकुर कार्यक्रम पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इन अभियानों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। विकासखंड समन्वयक बामने ने कहा कि जनता अभी लापरवाही बरत रही है। उसे लगातार कोरोना महामारी से सावधान और सतर्क करने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा अंकुर अभियान के अंतर्गत सभी अपन घर में एक पौधा जरूर लगाएं । स्वयं सेवी संस्था श्री साई रक्षा शिक्षण कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद नागवंशी ने कहा कि हम सभी गांवों में जा कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में रामरतन बेंलवंशी, आशीष बामने, दुर्गेश उईके, अर्जुन कायदा, सहदेव यदुवंशी, कृष्णकांत चौरासे, प्रियंका चन्द्रे, सपना उईके, किरण उईके, भारती उईके, आरती उईके, स्वाति उईके, योगेश खंडेलवाल आदि उपस्थित थे ।