छिंदवाड़ा. नया साल किसानों के लिए खुशनुमा बनकर आया। दिसंबर तक जिस मक्का की पूछ परख कम हो चुकी थी, जनवरी से उसके दामों में काफी इजाफा हो गया। दो जनवरी को कृषि उपज मंडी में जिस मक्का के अधिकतम दाम 2123 रुपए प्रति क्विंटल थे, 10 दिन बाद वही मक्का142 रुपए प्रति क्विंटल बढकऱ 2265 रुपए तक बिका। व्यापारियों ने बताया कि मक्का के दाम एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों की मांग की वजह से बढ़ रहे हैं। इससे किसानों को 100 क्विंटल मक्का में अब अतिरिक्त 14 हजार रुपए की बचत होने लगी।