
परीक्षाओं को स्थगित कर तिथि बढ़ाने की मांग
सौंसर. कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम गुरुवार को तहसीलदार डॉ. अजय भूषण शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं को स्थगित कर तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।
कॉलेज के छात्रों ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में प्रतिदिन हजारों की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। इन विपरीत परिस्थितियों में भी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को संक्रमित होने का खतरा दिखाई दे रहा है।
छात्रों ने कहा कि इस कोरोना के डर के साए में न तो विद्यार्थी और उनके परिवार वाले इस परीक्षा के आयोजन के पक्ष में है। साथ ही बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राएं दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं और वर्तमान में आवागमन की समस्या भी बनी हुई है। छात्रों ने मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग रखी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विभा ददघाये, अनुप कोडापे, मुकेश गुप्ता, प्रतीक्षा गवनेकर, दिपाली सोमकुवर, सुजाता गवनेकर समेत अन्य छात्र मौजूद थे।
Published on:
12 Jun 2020 05:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
