छिंदवाड़ा. शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए लोन, विकलांगता प्रतिशत बढ़ाने समेत अन्य का लाभ दिलाने का लालच देकर दिव्यांगों को ठगने का मामला प्रकाश में आया है। जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारियों की सजगता के चलते फर्जी समिति के तीन से चार लोगों को पकड़ा गया और कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन शिकायत नहीं होने और पीडि़तों के पैसे वापस करने की शर्त पर आरोपी छोड़ दिए गए।